Jharkhand: चन्द्र प्रकाश चौधरी गिरिडीह से AJSU उम्मीदवार, NDA के सभी प्रत्याशियों का ऐलान

AJSU candidate from Chandra Prakash Giridih, all NDA candidates announced

राजधानी रांची के हरमू स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में आजसू संसदीय समिति की बैठक में गिरिडीह लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। बैठक में विचार विमर्श के लिए आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद सीपी चौधरी, विधायक लंबोदर महतो तथा संसदीय बोर्ड के सदस्य मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गिरिडीह सीट से एनडीए उम्मीदवार के तौर पर चंद्र प्रकाश चौधरी चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि वर्तमान में चंद्र प्रकाश चौधरी गिरिडीह निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। वह 2005 से 2019 तक रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित झारखंड विधानसभा के सदस्य रहे हैं। चौधरी रघुवर सरकार में जल संसाधन, पेयजल और स्वच्छता विभाग में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

चन्द्र प्रकाश चौधरी के नाम का ऐलान करने के बाद आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि एनडीए गठबंधन के तहत 13 लोकसभा सीटों पर भाजपा अपना प्रत्याशी दे चुकी है, वही एक सीट गिरिडीह लोकसभा आजसू के खाते में मिली है। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने निर्णय लिया है कि चंद्र प्रकाश चौधरी को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया जाये।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: कांग्रेस को बड़ा झटका! आयकर विभाग ने थमाया 1700 करोड़ का नोटिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *