Jharkhand: गांडेय में दिलीप कुमार वर्मा भाजपा प्रत्याशी, उपचुनाव के लिए भी भाजपा ने किया प्रत्याशी का ऐलान

Jharkhand: Dilip Kumar Verma BJP candidate in Gandey by-election.

इंडी गठबंधन अभी अपनी आपसी लड़ाई और सीटों तथा उम्मीदवारों के नामों को लेकर उलझा हुआ है, वहीं भाजपा की केन्द्रीय समिति ने अपने लोकसभा के साथ झारखंड के एक मात्र विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र गांडेय के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। गांडेय से भाजपा ने दिलीप कुमार वर्मा के नाम का ऐलान किया है। दिलीप कुमार वर्मा झारखंड के प्रदेश भाजपा के मंत्री हैं। दिलीप वर्मा गिरिडीह के किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें कि वहीं इससे पहले वह 2019 में झाविमो की टिकट से गांडेय में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दिलीप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के करीबी भी हैं।

अब देखना यह है कि गांडेय उपचुनाव के लिए इंडी गठबंधन से कौन प्रत्याशी होता है। माना जा रहा है कि इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ सकती हैं।

भाजपा ने झारखंड के गांडेय उपचुनाव के साथ राजस्थान के बागौडौरा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सुभाष तम्बोलिया को उम्मीदवार बनाया है।

इस तरह से एनडीए ने झारखंड के लिए अपने सभी लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान कर विपक्षी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है। झारखंड से अभी तक कांग्रेस ने अपने तीन ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है जबकि झामुमो के किसी भी प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आया है। इतना ही नहीं इंडी गठबंधन में अभी झारखंड के लिए सीटों को लेकर सहमति भी नहीं बनी है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड

यह भी पढ़ें: Jharkhand: चन्द्र प्रकाश चौधरी गिरिडीह से AJSU उम्मीदवार, NDA के सभी प्रत्याशियों का ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *