गिरिडीह: उत्पाद सिपाही दौड़ में एक और अभ्यर्थी की मौत, आधा दर्जन की बिगड़ी तबियत

झारखण्ड में उत्पाद सिपाही की दौड़ ने आज फिर फिर एक युवक की जान ली है। इस बार गिरिडीह में युवक ने दम तोड़ा है। युवक राजधनवार का निवासी 28 वर्षीय दर्शन  राय उर्फ विरंची था। घटना शुक्रवार की सुबह की है।

घटना को लेकर मृतक के चचेरा भाई चंदन राय ने बताया कि दर्शन सिपाही की बहाली में शामिल होने आया था। शुक्रवार की सुबह वह दौड़ में शामिल हुआ।दौड़ के दौरान उसने 1800 मीटर कम्प्लीट भी कर लिया इसके बाद उसकी सांस फूलने लगी। तबियत बिगड़ने के बाद उसे प्रशासन के द्वारा ही किसी तरह सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।चंदन राय ने बताया कि जहां दौड़ हो रही है वहां मेडिकल व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।इसी लापरवाही के कारण युवक की जान चली गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *