द प्रेस क्लब ऑफ देवघर का चुनाव संपन्न, अमरनाथ अध्यक्ष, रंजीत कुमार उपाध्यक्ष, राजेश बने सचिव

देवघर: रविवार को देवघर के स्थानीय इंडोर स्टेडियम में आयोजित द प्रेस क्लब ऑफ देवघर का चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कल का दिन देवघर के पत्रकारों के लिए ऐतिहासिक रहा। देवघर में पहली बार कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच और पर्यवेक्षकों के निगरानी में द प्रेस क्लब ऑफ देवघर का चुनाव करवाया गया। देर रात मतों की मतगणना संपन्न हुई। पत्रकारों के कुल 248 वोटो में लगभग 226 पत्रकारों ने अपना वोटिंग किया। मतदान के दौरान देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने मतदान स्थल का जायजा लिया। वही हम बता दे की वोटिंग से पहले नामांकन पत्र की जांच 1 सितंबर 2024 को की गई थी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 प्रत्याशी मैदान में थे , सचिव पद के लिए कुल चार , कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल चार ,उपाध्यक्ष के लिए कुल पांच प्रत्याशी, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए कुल पांच एवं कार्यकारी सदस्य के लिए कुल 21 प्रत्याशी मैदान में थे ।वही सह– कोषाध्यक्ष पद पर पप्पू यादव ने निर्विरोध जीत दर्ज किया। रविवार देर रात मतों की गणना के बाद पर्यवेक्षको के द्वारा जीते प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।जिसमे देवघर के अध्यक्ष पद पर अमरनाथ पाठक ,उपाध्यक्ष के दो पदों पर रंजीत कुमार और अनल कांत मिश्रा, सचिव पद पर राजेश किशोर , कोषाध्यक्ष पद पर अरुण केसरी, संयुक्त सचिव शिवम मिश्रा और अनूप कुमार राय ने जीत हासिल की।वही कार्यकारिणी सदस्य में परमजीत सिंह, उपेंद्र बरनवाल, संजय यादव,युगल यादव, जीतन कुमार, ललित भारती सहित कुल 11 प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया।

इसे भी पढें: मुख्यमंत्री Hemant Soren ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिसंपत्तियों का वितरण किया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *