61 साल की उम्र में ब्याह रचाने जा रहे बीजेपी नेता दिलीप घोष, जानें कौन हैं दुल्हनिया

बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh)अपने जीवन के 61वें साल में ब्याह रचाने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी का नाम रिंकू मजूमदार है। रिंकू भाजपा की दक्षिण कोलकता की सक्रिय नेता और कार्यकर्ता हैं। दोनों की पहली मुलाकात पार्टी के कार्य के दौरान हुई थी। जानकारी के मुताबिक रिंकू ने पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी हार के बाद शादी का प्रस्ताव रखा था। पूर्व लोकसभा सदस्य और पूर्व विधायक दिलीप घोष घोष शुक्रवार को अपने न्यू टाउन स्थित आवास पर दुल्हन रिंकू मजूमदार के साथ सात फेरे लेंगे।

इसलिए नहीं कर रहे थे शादी 

दिलीप घोष 1984 में आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुए थे।  2014 से भाजपा में सक्रिय हुए ।  संघ के समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहते थे,लेकिन वह अब मां की बात मानते हुए शादी के लिए तैयार हो गए हैं।

2019 में राज्य भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं दिलीप घोष

2019 में जब बंगाल में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था, उस समय दिलीप घोष राज्य भाजपा अध्यक्ष थे। उसी वर्ष उन्होंने मिदनापुर सीट से लोकसभा चुनाव भी जीता था। हालांकि 2024 में बर्धमान-दुर्गापुर सीट से चुनाव लड़ते हुए उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

तलाकशुदा गृहिणी हैं रिंकू मजूमदार

दिलीप (Dilip Ghosh)और रिंकू शुक्रवार को एक सादे निजी समारोह में विवाह बंधन में बंध जाएंगे। जिसमें मुख्य रूप से दिलीप और रिंकू के करीबी रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया है। रिंकू तलाकशुदा गृहिणी है। एक बेटे की मां है। उनका बेटा सेक्टर पांच में आइटी क्षेत्र में काम करता है।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

ये भी पढ़ें : हार से हताश ईशान किशन का नीता अम्बानी ने बढ़ाया मनोबल, क्या वापस लौटेगी झारखंड के लाल की फार्म?