अप्रैल के महीने में भी झारखंड के लोगों को मिल रही गर्मी से राहत, 21 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा हाल

अप्रैल का महीना भीषण गर्मी वाला महीना है, फिर भी झारखंड के लोग सुकून की सांस ले रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि झारखंड में पिछले कुछ दिनों से आंधी बारिश, ओला और वज्रपात से मौसम में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 21 अप्रैल तक मौसम का ऐसा ही हाल रहेगा। यानी आंधी-पानी का यह दौर अभी चलता रहेगा।

काल बैसाखी के कारण इस माह राजधानी रांची सहित राज्य के सभी जिलों में बारिश, गर्जन, वज्रपात और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं। इससे राज्य भर में तापमान नियत्रंण में रहा और लोगों को प्रचंड गर्मी नहीं सहना पड़ा।
औसत तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास ही रहा है। राज्य के अत्यधिक गर्मी पड़ने वाले जिले पलामू, गढ़वा,पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, सिमडेगा, चतरा सहित अन्य जिलों में तापमान इस बार पिछले साल की तुलना में कम रहा।
वहीं मौसम विभाग विभाग के अनुसार 21 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन और वज्रपात तथा 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: भारतीय आहार हैं गुणों की खान, स्वस्थ खान-पान रखें लिवर में आयेगी जान