PM मोदी ने फिर ली भाजपा की सदस्यता, BJP के ‘सदस्यता अभियान’ का किया आगाज

PM Modi took membership of BJP, BJP's 'membership campaign' started

बीजेपी की सदस्यता के लिए 8800002024 पर करना है मिस कॉल!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान का आगाज कर दिया है। भाजपा का यह नये सिरे से सदस्यता अभियान है। बता दें कि 18 करोड़ भाजपा सदस्यता आज शून्य हो गयी और नयी सदस्यता का आगाज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर की है। इसके बाद देशभर में संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। भाजपा की सदस्यता 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर बनी जा सकती है।

भाजपा के इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में पीएम मोदी की तस्वीर लगी है। जिसमें उन्होंने कहा, “मैं एक ऐसा छोटा आदमी हूं जो छोटे लोगों के लिए कुछ बड़ा करना चाहता हूं।” आगे लिखा है, दो सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ें। 88000024 नंबर पर मिस्ड कॉल करें, सदस्य बनें।

भाजपा का सदस्य बनने के लिए क्या करें?

बीजेपी का सदस्यता अभियान ऑनलाइन मोड पर शुरू गया है। इस अभियान में मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके कोई भी सदस्य बन सकता है। बता दें कि भाजपा में कोई भी व्यक्ति सिर्फ 6 साल ही पार्टी का सदस्य रह सकता है। 6 साल होने के बाद एक बार फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है। बीजेपी का सदस्यता अभियान दो चरणों में चलेगा। पहले चरण में 2 सितम्बर से 25 सितम्बतर सदस्यता अभियान चलेगा। जबकि दूसरा चण 1 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Paralympics: नीतेश कुमार ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड, डिस्कर थ्रो में योगेश को सिल्वर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *