कल्पना सोरेन ही नहीं अब एक और राज्य के सीएम की पत्नी बनीं विधायक, पति के साथ दिखेंगी विधानसभा में

Wife of CM of another state became MLA, will be seen in assembly with her husband

देश में 10 जुलाई को 7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव हुए थे। उसके नतीजे धीरे-धीरे कर सामने आ रहा हैं। इस उपचुनाव के नतीजों में एक रोचक खबर यह है एक और राज्य के मुख्यमंत्री की पत्नी ने चुनाव जीत लिया है। पिछले दिनों लोकसभा के साथ हुए उपचुनाव में सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी गांडेय उपचुनाव जीत कर विधानसभा पहुंची हैं। इतना ही नहीं पिछले दिनों झारखंड की विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम और विधायक पत्नी (हेमंत-कल्पना) सदन में साथ नजर भी आ चुके हैं।

अब ऐसा नजारा एक और राज्य में दिखा। 7 राज्यों की जिन 13 सीटों पर चुनाव हुए, उनमें से 3 सीटें हिमाचल प्रदेश की हैं। इसकी एक देहरा सीट से मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने भाजपा के होशियार सिंह को न सिर्फ हराया, बल्कि उन्हें जीत की हैट्रिक लगाने से भी रोक दिया। कमलेश ठाकुर ने होशियार सिंह को 9399 वोटों के अंतर से हराया। इतना ही नहीं, कांग्रेस यहां पर पहली बार अपना खाता खोलने में कामयाब हुई है। कमलेश को 32737 वोट मिले, जो देहरा सीट पर किसी प्रत्याशी को मिले अबतक के सबसे ज्यादा वोट हैं। होशियार सिंह को 23338 वोट मिले।

इस जीत के बाद तय है कि जिस तरह सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन विधानसभा में एक साथ नजर आये थे। उसी प्रकार सीएम सुखविन्द सिंह सुक्खू और विधायक कमलेश ठाकुर हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में साथ दिखेंगे। है न, रोचक बात!

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  अक्षय को हुआ कोरोना! तो पता चला यह दुनिया से गया ही नहीं है, हर हफ्ते ले रहा 1700 की जान!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *