झारखंड की चार सीटों पर मतदान सम्पन्न, 61.41% मतदान, अंतिम आंकड़ों का इंतजार

Voting completed in four seats of Jharkhand, 61.41% voting

झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, धनबाद, गिरिडीह, और जमशेदपुर में शाम पांच बजे मतदान सम्पन्न हो गया। चारों सीटों पर सुबह 7.00 बजे मतदान शुरू हुआ था। शाम पांच बजे मतदान सम्पन्न होने के समय 61.41 प्रतिशत मतदान हो चुका है। झारखंड में शनिवार को हुए तीसरे चरण के मतदान में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का बढ़-चढ़कर प्रयोग किया। सुबह से लगभग सभी बूथों पर मतदाताओं की भीड़ दिखी।। 5.00 बजे तक झारखंड की चार सीटों पर 61.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि इन सीटों पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम डाटा जारी किये जाने का इंतजार है।

झारखंड की 4 सीटों पर 5.00 बजे तक कैसा रहा मतदान

  • रांची – 58.73%
  • धनबाद – 58.90%
  • जमशेदपुर –  64.30%
  • गिरिडीह – 64.75%

देखा जाये तो इन चारों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान 2019 लोकसभा में हुए मतदान से कुछ कम मतदान हुआ है। हालांकि अभी अंतिम आंकड़ों का इंतजार है। अगर पिछले लोकसभा की बात करें तो 2019 में रांची में 64.49% मतदान क्षेत्र की जनता ने किया था। धनबाद की बात करें तो पिछले लोकसभा चुनाव में 60.47% मतदान हुआ था। जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 67.19% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गिरिडीह उस समय थोड़ा ही पीछे था जहां 67.12% मतदान हुआ था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: सोनिया, राहुल, प्रियंका ने डाला वोट, आजादी के बाद पहली बार गांधी परिवार का वोट कांग्रेस को नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *