बाजार में तो आम बहुत है, पर क्या खाया है कभी ₹2.7 लाख वाला यह आम, स्वाद की बात ही निराली है

गर्मियों का सीजन चल रहा है तो इस सीजन में आम की चर्चा न हो, ऐसा हो नहीं सकता। आम फलों का राजा यूं नहीं कहलाता। पूरे सीजन एक से एक कई प्रजातियों के फल देखने और खाने को मिलते हैं। मगर उनमें कुछ आम ‘बेहद खास’ होते हैं। अलफांजो, दशहरी, गुलाब खास, चौसा और लंगड़ा आम के बारे में तो सभी ने सुना है। लेकिन आज हम चर्चा करने वाले हैं ऐसे आम की जिसकी खासियत ही नहीं, कीमत जानकर भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यह आम भारत का नहीं है, यह आम जापान में मिलता है।

जापान में मिलने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम तइयो नो तमांगो है। यह जापान के मियाजाकी में होता है, बिहार के पूणिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी कुछ किसानों ने इसे उगाने में सफलता पायी है। इसलिए यह आम वहां पर भी आपको मिल जायेगा। अब आपको बताते हैं कीमत। इस आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

इस खास आम में मिठास के साथ अनानास और नारियल का हल्का सा स्वाद भी आता है. इसे एक खास तरीके से तैयार करते हैं. इसके तहत आम के पेड़ पर फल आते ही एक-एक फल को जालीदार कपड़े से बांध दिया जाता है। ये इस तरह होता है कि फल पर पूरी तरह से धूप पड़े, जबकि जाली वाले हिस्से बचे रहे। इससे आम की रंगत ही अलग होती है।

न्यूज डेस्क/समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें : IMD ने बारिश को लेकर दी खुशखबरी, झारखंड में अभी बरसेंगे मेघ, इस साल 105% होगी मानसूनी वर्षा