पांचवें चरण का चुनाव प्रचार खत्म, 8 राज्यों की 49 सीटों पर खड़े हैं कई दिग्गज, झारखंड भी है तैयार

The election campaign for the fifth phase is over, many big names are contesting on 49 seats in 8 states

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के चुनाव प्रचार का शोर शनिवार शाम 5.00 बजे समाप्त हो गया। अब इन सीटों के लिए सोमवार यानी 20 मई को मतदाता वोट करके 695 उम्मीदवार की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे। इन 49 सीटों पर 82 महिला और 613 पुरुष उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जिन 49 सीट पर मतदान होगा, उन पर पिछले चुनाव में बीजेपी 40 सीटों पर लड़कर 32 सीटें जीतने में कामयाब रही थी जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट ही जीत सकी थी।

इस चरण में झारखंड की भी तीन सीटों चतरा, कोडरमा और हजारीबाग पर भी मतदान होगा। इन तीन सीटों के लिए कुल 54 उम्मीदवार चुनाव मैदान में  हैं।

पांचवें चरण में कहां-कहां मतदान

उत्तर प्रदेश (14)

लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, मोहनलालगंज, जालौन, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, गोंडा, बाराबंकी, कैसरगंज, फैजाबाद

महाराष्ट्र की (13)

मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण, ठाणे, कल्याण, पालघर, धुले, डिंडौरी, भिवंडी, नासिक

पश्चिम बंगाल (7)

हावड़ा, हुगली, आरामबाग, बनगांव, बैरकपुर, स्रेरामपुर, उलुबेरिया

बिहार (5)

मुजफ्फरपुर, सारण, सीतामढ़ी, हाजीपुर, मधुबनी

ओडिशा (5)

बारगढ़, अस्का, कंधमाल, बोलंगिर, सुंदरगढ़

झारखंड (3)

चतरा, कोडरमा, हजारीबाग

जम्मू-कश्मीर (1)

बारामूला

लद्दाख (1)

लद्दाख

पांचवें चरण में चुनाव मैदान में दिग्गज चेहरे

राहुल गांधी – राहुल गांधी पहली बार रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।. यहां उनका मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है।

स्मृति ईरानी  – स्मृति ईरानी लगातार दूसरी बार अमेठी से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला गांधी परिवार के करीबी कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा से है। पीयूष गोयल – मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला एक्टर से राजनेता बने भूषण पाटिल से है.।

उमर उब्दुल्ला – बारामूला से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं।

रोहिणी आचार्या- लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य राजद के टिकट पर सारण से चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी से है।

राजीव प्रताप रूढ़ी- सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूढ़ी राजद की रोहिणी आचार्या से मुकाबला कर रहे हैं।

राजनाथ सिंह – राजनाथ सिंह तीसरी बार लखनऊ से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर राजनाथ सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा से है।

करण भूषण सिंह – कैसरगंज से विवादों में घिरे रहे सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह भाजपा के टिकट पर सपी के भगत राम मिश्रा से मुकाबला कर रहे हैं।

निरंजन ज्योति – फतेहपुर से भाजपा की केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उत्तम पटेल से मुकाबला कर रही हैं।

उज्ज्वल निकम – मुंबई उत्तर मध्य से भाजपा के टिकट पर प्रसिद्ध पब्लिक प्रोसेक्यूटर उज्ज्वल निकम उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला मुंबई रीजनल कांग्रेस कमिटी प्रेसिडेंट वर्षा गायकवाड़ से है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: खूंटी के तपकरा कारा के जवानों पर ‘दुष्कर्म’ का आरोप, दो नाबालिगों की शिकायत से भूचाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *