Jharkhand: खूंटी के तपकरा कारा के जवानों पर ‘दुष्कर्म’ का आरोप, दो नाबालिगों की शिकायत से भूचाल

Khunti Tapkara Jail jawans accused of 'rape', complaint by two minors

शुक्रवार को उप कारा खूंटी में एक महिला के साथ जेल के दो कर्मचारियों द्वारा एक महीने तक यौन सम्बंध बनाने और गर्भवती होने पर उसका अबॉर्शन कराने की खबर सामने आयी थी। अब खूंटी के ही तपकरा कारा से ऐसी ही खबर आ रही है कि दो पुलिसकर्मियो ने एक नहीं, बल्कि दो युवतियों, वह भी नाबालिग, को अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों जवानों पर दो आदिवासी नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। खबरों के अनुसार, चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई दोस्ती का जवानों ने नाजायद फायदा उठाकर नाबालिगों से दुष्कर्म किया। आरोपी दोनों तपकरा थाना में पदस्थ आरोपी होमगार्ड जवानों के नाम आनंद नाग और सूरज कुमार साहू है। थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार तोरपा और मुरहू थाना क्षेत्र में गुरुवार को इन नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया गया है।

तोरपा थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने जो जानकारी दी उसके अनुसार, गत 13 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान होमगार्ड के जवानों से इन नाबालिगों की जान-पहचान हुई थी। नाबालिगों ने होमगार्ड के जवानों के साथ मोबाइल नम्बर भी शेयर किया था। इसके बाद उनकी फोन पर बातचीत भी शुरू हुई। इसके बाद 14 मई और 15 मई वे घूमने के लिए खूंटी भी गए। इसके बाद 16 मई को दोनों नाबालिगों के साथ दोनों होमगार्ड के जवानों ने दुष्कर्म किया।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: IPL 2024: चेन्नई-बेंगलुरू तैयार, क्योंकि आज है हाई वोल्टेज मैच, अभी नहीं तो कभी नहीं!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *