बिहार NDA में सीटों पर बनी बात! BJP 17, JDU 16 पर सहमत, सहयोगी दलों में भी सहमति!

Talk on seats in Bihar NDA! BJP agreed on 17, JDU 16

बिहार में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर सहमति बन गयी है। खबर है कि बिहार की 40 सीटों में से 17 सीटों पर भाजपा लड़ेगी। जबकि उसकी सबसे बड़े सहयोगी पार्टी जदयू (JDU) 16 सीटों पर लड़ने के लिए सहमत हो गयी है। जबकि एलजेपी को 5 सीटें दी जायेंगी। भाजपा ने पहले ही कह दिया है कि 5 सीटों में से चिराग पासवान और पशुपति पारस के दोनों धड़े तय करेंगे की पांच सीटों पर उन्हें कैसे और कहां से लड़ना है। इसके पास उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी और जीतन राम मांझी को 1-1 सीटें दी गयी हैं। सीटों के बंटवारे पर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

कौन, कहां से लड़ेगा चुनाव

भाजपा – उजियारपुर, बक्सर, आरा, सासाराम, दरभंगा, औरंगाबाद, मधुबनी, पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, अररिया, आरा, बक्सर, महाराजगंज, सारण

जदयू- वाल्मीकिनगर, बांका, मुंगेर, नालंदा, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, झंझारपुर, सीवान, शिवहर, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, भागलपुर, जहानाबाद

एलजेपी- वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई

हम- गया

आरएलएम- काराकाट

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Electoral Bond: हमाम में सभी हैं नंगे, भाजपा तो मुफ्त में बदनाम! भाजपा से दोगुना चंदा विपक्ष को?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *