Ayodhya Ram Mandir Inauguration: तो क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के नहीं होंगे मुख्य यजमान? मिश्रा दम्पती को मिला जिम्मा?

Ayodhya Ram Mandir Inauguration, Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम लला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में समारोह में शामिल नहीं होंगी। प्राण-प्रतिष्ठा का पूरा विधि-विधान मुख्य यजमान के रूप में डॉ अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी संकल्प करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिश्रा दम्पती प्रायश्चित गणेश पूजा कर 7 दिनों तक बतौर मुख्य यजमान अपने दायित्वों को पूरा करेगा। मिश्रा दम्पती भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा में भी मौजूद रहेगा। हालांकि माना जा रहा है कि पीएम मोदी प्रतीकात्मक यजमान के तौर पर उपस्थित रह सकते हैं। हालांकि अनिल मिश्रा, जो अनुष्ठान की शुरात कर चुके हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि रामलला का प्राण प्रतिष्ठा पूजन मंगलवार से आरम्भ हो चुका है। पूजन के प्रथम दिन का पूजन वैदिक विद्वान आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने करवाया। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठा महोत्सव के अन्तर्गत 16 जनवरी को अनिल मिश्रा ने सांगोपांग सर्व प्रायश्चित्त किया तथा सरयू नदी में स्नान किया। विष्णुपूजन करके पञ्चगव्य एवं घी से होम कर पंचगव्यप्राशन किया। द्वादशाब्द पक्ष से प्रायश्चित स्वरूप गोदान किया। दशदान के पश्चात मूर्ति-निर्माण स्थान पर कर्मकुटी होम किया।

यह भी बता दें कि बुधवार को अपराह्न 1:20 के पश्चात जलयात्रा, तीर्थपूजन, ब्राह्मण-बटुक- कुमारी-सुवासिनी पूजन, वर्धिनीपूजन, कलशयात्रा एवं भगवान श्री रामलला की मूर्ति का प्रासाद परिसर में भ्रमण होगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: FIH Olympic Qualifier: भारतीय महिला टीम तो सेमीफाइनल में पहुंच गयी, आगे की राह कितनी आसान!

Ayodhya Ram Mandir Inauguration

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *