Ranchi: रांची सीट से सुबोधकांत, रामटहल और बन्ना के बाद अब चौथे नाम पर भी चर्चा तेज, जानिये कौन है वो दावेदार ?

ranchi loksabha seat, loksabha seat, loksabha election, loksabha 2024

Ranchi: रांची लोकसभा से कौन होगा इंडिया घटक दल से उम्मीदवार? क्या सस्पेंस बरकरार रखा गया है । रांची लोकसभा से कांग्रेस पार्टी से दो उम्मीदवारों पर सिर्फ चर्चा हुई है। एक देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे सुबोधकांत सहाय, जो रांची लोकसभा से दो बार सांसद रहे हैं। दूसरे नाम में रामटहल चौधरी भी टिकट के दावेदार हैं। दरअसल रामटहल चौधरी पूर्व में भाजपा से पांच बार सांसद रह चुके हैं। 2019 में भी रामटहल चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़े थे लेकिन जीत नहीं पाए थे। गौरतलब है सुबोधकांत सहाय की उम्र 73 साल और रामटहल चौधरी की उम्र 82 है।

ये दो दावेदार में कौन बाजी मारेगा ये सस्पेंस है। गौरतलब है इन दो दावेदार के बीच तीसरे नाम की भी चर्चा जोरों पर है। वो नाम है सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का। केंद्रीय आलाकमान ने रांची लोकसभा के लिए नाम तय कर चुका है । अब सवाल ये उठ रहा है कि यदि रामटहल चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया तो पार्टी में असंतोष विरोध बढ़ सकता है, वहीं सुबोधकांत को टिकट मिला तो रामटहल नाराज होंगे। कांग्रेस पार्टी के आलाकमान पेशोपेश में है। अब कांग्रेस आलाकमान की तरफ से तीसरे उम्मीदवार के रूप में बन्ना गुप्ता पर दांव लगाना चाहती है। रांची लोकसभा से भाजपा से संजय सेठ दुसरी बार चुनाव मैदान में हैं और ऐसा माना जा रहा है कि रामटहल टक्कर दे सकते हैं।

रामटहल चौधरी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाने के पीछे का मकसद क्या था? आखिर नाम की घोषणा में देरी क्यों हो रही है। इन दो दावेदारों को नाराज़ नहीं करते हुए पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में बन्ना गुप्ता पर दांव लगा सकती है। अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

सूत्रों की मानें तो रांची लोकसभा सीट पर एक नया समीकरण बनाने की जुगत में INDI गठबंधन लगा हुआ है, चर्चा ये भी है की रांची सीट से किसी महिला उम्मीदवार को उतारा  जा सकता है. आशंका लगाई जा रही है कि सुबोधकांत की बेटी यश्श्विनी सहाय के नाम पर भी चर्चा चल रही है.

इसे भी पढें: Jharkhand में 4 लोकसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी, शुरू हुआ Nomination Process

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *