JMM की ‘उलगुलान न्याय रैली’ में शामिल होंगे Lalu Prasad Yadav, सुनीता केजरीवाल भी करेंगी शिरकत

21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित झामुमो की ‘उलगुलान न्याय महा रैली’ में विपक्ष के राहुल गांधी, लालू यादव सहित अन्य नेता शामिल होंगे। इस महारैली में पूर्वी सिंहभूम जिले के 20 हजार पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह दावा है झामुमो के विधायक और पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन का। उनका कहना है कि पार्टी के सभी विधायक और प्रमुख कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने ये बातें बुधवार को साकची स्थित विधायक मंगल कालिंदी के कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां विपक्ष की सरकार है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल 21 अप्रैल को झारखंड के रांची में आयोजित होने वाली इंडिया ब्लॉक की “न्याय उलगुलान रैली” में भाग लेंगी. सूत्रों के मुताबिक इंडिया ब्लॉक की इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह भी हिस्सा लेंगे. इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने इंडिया ब्लॉक की न्याय उलगुलान रैली की तैयारियों को लेकर बैठक की.

बड़ी संख्या में पहुंचेंगे कार्यकर्ता

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कल्पना सोरेन ने पार्टी के सभी सदस्यों से रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया और गठबंधन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि मैंने भी पार्टी सदस्यों से इंडिया गठबंधन की रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है. हम बताएंगे कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ कैसे भेदभाव कर रही है. हेमंत सोरेन को भी जेल में डाल दिया गया है और उन्होंने दिल्ली के अरविन्द केजरीवाल  को भी जेल में डाल दिया है.

इसे भी पढें: रांची सीट से सुबोधकांत, रामटहल और बन्ना के बाद अब चौथे नाम पर भी चर्चा तेज, जानिये कौन है वो दावेदार ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *