Rajnath Singh Jharkhand: झारखंड में गरजे राजनाथ सिंह, लेकिन समर्थकों ने किया सुनील सिंह का विरोध

rajnath singh jharkhand

Rajnath Singh Jharkhand:  झारखंड के इटखोरी में शुक्रवार को बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को हर मोर्चे पर सफल बताया।

इटखोरी में राजनाथ सिंह की सभा में सांसद सुनील सिंह को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. राजनाथ सिंह की सभा के दौरान लोगों ने सांसद सुनील सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने सुनील सिंह के वापस जाओ के नारे लगाए. जिसके बाद सुनील सिंह के समर्थकों और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई.

मोदी ने किया करिश्‍माई नेतृत्‍व: राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि सिर्फ तीसरी बार ही नहीं, नरेंद्र मोदी को चौथी बार भी भारत का प्रधानमंत्री बनना चाहिए क्योंकि दस वर्ष के शासनकाल में नरेंद्र मोदी ने देश को करिश्माई नेतृत्व दिया है. उनके शासनकाल में दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। देश का कद ऊंचा हुआ है। आर्थिक मामले में भारत पांच टाॅप देशों में शामिल हो गया है। वर्ष 2027 तक भारत प्रथम तीन देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।

पूरी दुनिया मानती है मोदी का लोहा: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी तमन्ना है कि भारत सुपर इकोनामिक पावर बने। ऐसा करिश्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही हासिल हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरी दुनिया मानती है।

दुनिया के अग्रणी देश हर वैश्विक निर्णय में नरेंद्र मोदी से सलाह मशविरा करते हैं। देश को ऐसा नेतृत्व देने वाले नरेंद्र मोदी के ही हाथों में भारत की बागडोर रहने की आवश्यकता है।

मोदी के शासनकाल में गरीबी रेखा से निकले करोड़ों: राजनाथ

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के अब तक के शासनकाल में 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। उनके शासन काल में कश्मीर से 370 धारा हटाई गई है।

अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण हुआ है। देश से तीन तलाक की प्रथा को खत्म किया गया है। अंतरिक्ष में ऊंची छलांग लगाते हुए भारत चंद्रमा के उसे हिस्से पर उतरने में कामयाब रहा है जहां दुनिया का कोई भी देश अब तक उत्तर नहीं पाया है वर्तमान में सीएए कानून लाया गया है। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में झारखंड सरकार की जमकर आलोचना की।

इसे भी पढें: Model Code Of Conduct : कल से लागू होगी आचार संहिता, जानें आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *