Jharkhand: रांची के हरमू फ्लाई ओवर के निर्माण की तैयारी शुरू, 2 वर्षों में बनकर होगा तैयार

Preparations for the construction of Harmu flyover in Ranchi have begun, it will be ready in 2 years

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में रांची के हरमू फ्लाई ओवर को मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण की तैयारी शुरू हो गयी है। पथ निर्माण विभाग ने राजधानी रांची के हरमू फ्लाईओवर निर्माण के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। पथ निर्माण विभाग ने बताया कि 430.75 करोड़ की लागत से बनने वाले इस फ्लाई ओवर का निर्माण दो वर्षों में पूरा कर लिया जायेगा। फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का दो वित्तीय वर्षों 2024-25 में 60 फीसदी व 2025-26 में 40 फीसदी का लक्ष्य रखा गया है।

पथ निर्माण विभाग के मुताबिक सहजानंद चौक के नजदीक से जज कॉलोनी के नजदीक तक चार लेन एलिवेटेड बनाया जायेगा। जिसकी कुल लम्बाई किलोमीटर होगी। इसके निर्माण का जिम्मा झारखंड राज्य राजममार्ग प्राधिकार को दिया गया है। वहीं, रांची कार्यपालक अभियंता व एसई को मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी दी गयी है।

बता दें कि किशोरगंज में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए और आवागमन सुगम बनाने के लिए फ्लाई ओवर की योजना 7 साल पहले ही बनी थी। तीन बार फ्लाईओवर का डिजाइन भी बदला गया, लेकिन काम कभी शुरू नहीं हो पाया। अब जाकर रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का काम शुरू होने का रास्ता साफ हुआ है। हरमू फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार कर ली गयीहै। डीपीआर को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद पथ निर्माण विभाग ने इस पर आदेश भी जारी कर दिया है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: अमेरिका को उम्मीद- पीएम मोदी के रूस दौरे से निकलेगा यूक्रेन समस्या का हल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *