पहलगाम आतंकी हमले के बाद केन्द्र सरकार की गतिविधियां तेजी से बन रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने रणनीतिक बैठकों के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बड़ा फेरबदल किया है। पुनर्गठित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में सात सदस्य बनाये गये हैं। बोर्ड में तीनों सेनाओं के सेवानिवृत्त अधिकारी होंगे। जबकि पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी इसके अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं।
बता दें कि बोर्ड में पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी भी हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य भी बोर्ड में हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त आईएफएस हैं।
इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक बुलाई। इसके बाद राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए), आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) की बैठक हुई. ताबड़तोड़ बैठकों के बाद एक पूर्ण कैबिनेट की बैठक भी हुई।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: 24 से 36 घंटे के भीतर भारत करेगा हमला, तरार के दावे से पाकिस्तान में मचा हड़कम्प