3 मई को पीएम नरेन्द्र मोदी का रांची में रोड शो!!

PM Narendra Modi's road show in Ranchi on 3rd May!!

देश में इस समय लोकसभा चुनाव के धुआंधार चुनाव प्रचार चल रहा है। सभी पार्टियां अपने-अपने दिग्गज नेताओं की रैलियों के सहारे मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है। झारखंड में भी चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। एनडीए और इंडी गठबंधन के स्थानीय नेताओं ने तो जोर लगाना शुरू कर दिया है। अब इसमें देश के दिग्गज नेताओं की एंट्री होने वाली है। 3 मई को  पीएम नरेन्द्र मोदी झारखंड आ रहे हैं। 3 मई को पीएम मोदी सिंहभूम लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की गीता कोड़ा के पक्ष में चाईबासा में जनसभा करने वाले हैं। पीएम मोदी के आगमन के बाद भाजपा का चुनाव प्रचार जो थोड़ा धीमा नजर आ रहा है, उसको रफ्तार मिलने की भी पूरी सम्भावना है।

प्रधानमंत्री के झारखंड आगमन को लेकर सबसे बड़ी खबर यह आ रही है कि उनका रांची में एक रोड शो हो सकता है। दरअसल, पीएम मोदी 3 मई को झारखंड आगमन पर रांची में रांत्रि विश्राम करने वाले हैं और अगले दिन यानी 4 मई को उनकी पलामू और लोहरदगा में जनसभाएं करने वाले हैं। चाईबासा से की जनसभा के बाद पीएम रांची के राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। तो पूरी सम्भावना है कि चाईबासा से रांची हवाई अड्डा पहुंचने के बाद राजभवन तक वह रोड शो कर सकते हैं।

पीएम मोदी का 4 मई को व्यस्त कार्यक्रम है। प्रातः 9.30 बजे पलामू के चियांकी हवाई अड्डे पर पीएम मोदी भाजपा उम्मीदवार वीडी राम के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके उपरांत वह लोहरदगा पहुंचेंगे। लोहरदगा के सिसई में जनसभा आयोजित की गयी है जहां भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में पीएम जनसमुदाय को सम्बोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एनडीए के पक्ष में धुआंधार रैलियां तो कर ही रहे हैं साथ ही वह इन रैलियों के बीच जो समय बच रहा है उसका भी सदुपयोग कैसे कर रहे हैं, यह भी देखने लायक है। पीएम जब झारखंड दौरे पर रहेंगे तब नजदीक के राज्यों के एनडीए प्रत्याशियों को बुलाकर उनसे सलाह-मशविरा भी करेंगे और उन्हें सलाह और टिप्स भी देंगे। कुल मिलाकर पीएम मोदी के झारखंड दौरे के  बाद चुनावी तपिश और बढ़ने वाली है। साथ ही उनका यह दौरा एनडीए खेमे में ऊर्जा का संचार भी करेगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: मौत की बरात! भागलपुर में स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, 6 बरातियों की दर्दनाक मौत, अन्य घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *