Padma Awards 2024: वेंकैया नायडू,वैजयंती माला को पद्म विभूषण, मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण, देखें पद्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट

Padma Awards 2024: भारत सरकार ने गुरुवार देर शाम पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। पूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायडु, बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती और अपने जमाने की मशहूर अदाकारा वैजयंती माला को क्रमश: पद्म विभूषण और पद्म भूषण और पद्म विभूषण अवार्ड दिया जाएगा। भारत की पहली महिला हाथी महावत पार्वती बरुआ को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं झारखंड के जाशपुर जिले के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जगेश्वर यादव को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं खेल की बात करें तो फेमस टेनिस खिलाड़ी रोहित बोपन्ना को पद्म श्री दिया जाएगा।

पद्मश्री 2024 विजेताओं की सूची

नाम योगदान
पारबती बरुआ भारत की पहली मादा हाथी महावत
चामी मुर्मू प्रसिद्ध आदिवासी पर्यावरणविद्
संगथंकिमा मिजोरम की सामाजिक कार्यकर्ता
जागेश्वर यादव (CG) आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता
गुरविंदर सिंह सिरसा के दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता
सत्यनारायण बेलेरी कासरगोड के चावल किसान
दुखु माझी सिंदरी गांव के आदिवासी पर्यावरणविद्
के चेल्लाम्मल अंडमान के जैविक किसान
हेमचंद मांझी (CG) नारायणपुर के चिकित्सक
यानुंग जमोह लेगो अरुणाचल प्रदेश के हर्बल चिकित्सा विशेषज्ञ
सोमन्ना मैसूरु के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता
सरबेश्वर बसुमतारी चिरांग के आदिवासी किसान
प्रेमा धनराज प्लास्टिक सर्जन और सामाजिक कार्यकर्ता
उदय विश्वनाथ देशपांडे अंतर्राष्ट्रीय मल्लखंभ कोच
यज़्दी मानेकशा इटालिया सिकल सेल एनीमिया में विशेषज्ञ माइक्रोबायोलॉजिस्ट
शांति देवी पासवान और शिवन पासवान पति-पत्नी की जोड़ी गोदना चित्रकार
रतन कहार भादू लोकगायक
अशोक कुमार विश्वास विपुल टिकुली चित्रकार
बालकृष्णन सदनम पुथिया वीटिल प्रतिष्ठित कल्लुवाझी कथकली नर्तक
उमा माहेश्वरी डी महिला हरिकथा प्रतिपादक
गोपीनाथ स्वैन कृष्ण लीला गायक
स्मृति रेखा चकमा त्रिपुरा की चकमा लोनलूम शॉल बुनकर
ओमप्रकाश शर्मा (MP) माच थिएटर कलाकार
नारायणन ई पी कन्नूर के अनुभवी थेय्यम लोक नर्तक
भागवत पधान सबदा नृत्य लोक नृत्य विशेषज्ञ
सनातन रुद्र पाल प्रतिष्ठित मूर्तिकार
बदरप्पन एम वल्ली ओयिल कुम्मी लोक नृत्य के प्रतिपादक
जॉर्डन लेप्चा लेप्चा जनजाति के बांस शिल्पकार
माचिहान सासा उखरुल का लोंगपी कुम्हार
गद्दाम सम्मैया प्रख्यात चिंदु यक्षगानम थिएटर कलाकार
जानकीलाल भीलवाड़ा के बहरूपिया कलाकार
दसारी कोंडप्पा तीसरी पीढ़ी के बुर्रा वीणा वादक
बाबू राम यादव पीतल मरौरी शिल्पकार
नेपाल चंद्र सूत्रधार तीसरी पीढ़ी छऊ मुखौटा निर्माता

पद्म विभूषण 2024 विजेता लिस्ट

विजेता राज्य
वैजयंतीमाला बाली (कला) तमिलनाडु
कोनिडेला चिरंजीवी (कला) आंध्र प्रदेश
एम वेंकैया नायडू (पब्लिक अफेयर्स) आंध्र प्रदेश
बिंदेश्वर पाठक (सामाजिक कार्य) बिहार
सुश्री पद्मा सुब्रह्मण्यम (कला) तमिलनाडु

पद्म भूषण 2024 विजेता लिस्ट

विजेता राज्य/देश
एम फातिमा बीवी (पब्लिक अफेयर्स) केरल
होर्मूसजी एन कामा (साहित्य एवं शिक्षा) महाराष्ट्र
मिथुन चक्रवर्ती (कला) पश्चिम बंगाल
सीताराम जिंदल (व्यापार और उद्योग) कर्नाटक
यंग लियू (व्यापार और उद्योग) ताइवान
अश्विन बालचंद मेहता (मेडिसिन) महाराष्ट्र
सत्यब्रत मुखर्जी (पब्लिक अफेयर्स) पश्चिम बंगाल

क्यों दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार?
देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक, पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं। ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। ये पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। बता दें कि इस बार 110 लोगों को पद्मश्री, 5 लोगों को पद्म विभूषण और 17 लोगों को पद्म भूषण के लिए नामित किया गया है।

इसे भी पढें: Gyanvapi ASI Report: 17वीं शताब्दी में तोड़ा गया था मंदिर, ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *