JSSC के अध्यक्ष पद से नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दिया, पद छोड़ने का कारण व्यक्तिगत बताया

Neeraj Sinha resigns from the post of JSSC President, personal reasons

JSSC के अध्यक्ष पद से नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देना का कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया। बता दें कि JSSC परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद उन पर काफी दबाव बना हुआ था। उन पर नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेने का भी आरोप लगाया जा रहा था। जनवरी महीने में JSSC की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद झारखंड में काफी हंगामा मचा हुआ है। JSSC प्रश्न पत्र लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी थी। राज्य सरकार ने घपले की जांच के लिए SIT का गठन किया है, जो इस घपले की जांच कर रही है। जांच के दौरान रांची और पटना से गिरफ्तारियां भी हुई हैं।  बता दें कि नीरज सिन्हा झारखंड के डीजीपी भी रहे हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड में चल पड़ी ‘मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी’, सीएम चम्पाई बोले- गांवों से विकास की यात्रा की शुरुआत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *