Jharkhand: 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

नक्सलवाद के खिलाफ झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात और 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने गिरिडीह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सली ने अपने बेटे बैजनाथ महतो की भावना की कद्र करते हुए आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि रामदयाल महतो ने मधुबन थाना इलाके में रविवार को आत्मसमर्पण किया है।

रामदयाल महतो कितना खूंखार नक्सली था इसका अन्दाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके ऊपर 75 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा कई वर्षों से संगठन के लिए काम रह रहा था। उसका दस्ता पीरटांड़, निमियाघाट, मधुबन, डुमरी, टुंडी समेत कई इलाकों में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने के लिए कई बार छापेमारी की, लेकिन पारसनाथ की भौगोलिक बनावट उसके लिए मददगार साबित होती रही और वह पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में सफल होता रहा है। रामदयाल हमेशा अपना ठिकाना बदलता रहता था। रामदयाल पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पीपराडीह का रहने वाला है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने बहन प्रियंका संग फोटो पोस्ट कर देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *