भारत का मोस्ट वांटेड हाफिज सईद मार गिराया गया? करीबी अबु कताल भी ढेर

आतंक की पनाह पाकिस्तान में अब आतंकवादी भी सुरक्षित नहीं रहे। भारत के मुम्बई हमले के मोस्ट वांटेड हाफिज सईद अज्ञात हमलावरों के हमले में घायल हो गया है। मगर इसी हमले में भारत का एक और मोस्ट वांटेड आतंकी की जमात-उद-दावा कमांडर और हाफिज सईद के भतीजे अबु कताल को मार डाला गया है। यह हमला पाकिस्तान के झेलम में होने की खबर है।

शनिवार रात करीब 8 बजे अज्ञात हमलावरों ने कताल के वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गई। हमले में कताल के एक साथी की भी मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। खबर है कि हाफिज सईद भी घायल हुआ है।

बता दें कि कताल हाफिज सईद का बेहद करीबी और भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का मोस्ट वांटेड आतंकी था, जो कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था। हाफिज ने कताल को लश्कर-ए-तैयबा का चीफ ऑपरेशनल कमांडर बनाया था।

मगर अपुष्ट खबरें ये भी बता रही हैं कि इसी हमले में लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के संस्थापक हाफिज सईद की भी हत्या कर दी गयी है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: भारत एक सांझी संस्कृति, अमन, अहिंसा, एकता, प्रेम और भाईचारे का देश – तेजस्वी यादव