मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, केवी वर्द्धन सिंह और प्रभाती परिदा बनेंगे डिप्टी सीएम

Mohan Charan Majhi will be the new Chief Minister of Odisha, KV and Parida Deputy CM

ओडिशा में प्रचंड बहुमत से सत्ता को बदलने वाली भाजपा ने काफी मंथन के बाद राज्य का मुख्यमंत्री चुन लिया है। भाजपा विधायक मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। माझी को भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया है। ओडिशा में दो डिप्टी सीएम होंगे। कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाती परिदा को राज्य का उप-मुख्यमंत्री चुना गया है। बता दें कि हाल में सम्पन्न हुए ओडिशा के विधानसभा चुनाव में माझी ने केओंझार सीट से 87,815 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

बता दें कि बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक 24 सालों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके गढ़ में सेंध लगाते हुए भाजपा ने पहली बार वहां सत्ता हासिल की है। भाजपा ने विशाल जीत हासिल करते हुए पटनायक के राज के दौर पर विराम लगाया है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: चन्द्रप्रकाश चौधरी का छलका दर्द, मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से निराश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *