कल्पना सोरेन सोमवार को लेंगी शपथ! झारखंड विधानसभा में होगा शपथग्रहण

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpna Soren) के गांडेय विस उपचुनाव जीतने के बाद राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज है। गांडेय विधानसभा उप चुनाव में नव-निर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को झारखंड विधानसभा की सदस्य के रूप में शपथ ले सकती हैं।

कल्पना सोरेन के विधायक बनने से सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। नेतृत्व परिवर्तन से लेकर मंत्री बनाने तक की चर्चा जोरों पर है। वर्तमान में झारखंड सरकार में एक मंत्री का पद खाली है। अगर नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं हुआ तो कल्पना सोरेन को मंत्री बनाया जा सकता है।

न्यूज़ डेस्क / समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

 ये भी पढ़ें: मोदी सरकार 3.0 में ये नेता बनेंगे मंत्री! झारखंड से संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी का मंत्री बनना तय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *