रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा 14 और 15 अप्रैल को रांची के खेलगांव में अपना 13वां केंद्रीय महाधिवेशन (JMM Convention) आयोजित करने जा रहा है। इसमें झारखंड के अलावा 8-10 राज्यों के झामुमो कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इन सबके बीच कल्पना सोरेन को लेकर सियासी गलियारों मे चर्चा तेज है। क्योंकि वह पार्टी में एक शक्तिशाली नेता के रूप में उभरी हैं, जिन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा में नयी जान फूंक दी है। लोग विधायक कल्पना सोरेन की झामुमो की केंद्रीय राजनीति और संगठन में एंट्री की संभावना जता रहे हैं। कुछ लोग उन्हें पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाने की चर्चा कर रहे हैं। उनका तर्क है कि चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद से केंद्रीय उपाध्यक्ष का एक पद खाली है. वहीं कई कार्यकर्ता ऐसे भी हैं, जिन्हें उम्मीद है कि विधायक कल्पना सोरेन को संगठन में केंद्रीय महासचिव के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि कल्पना सोरेन को झामुमो की महिला विंग का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। यह पद भी लंबे समय से खाली है। गौरतलब है कि कल्पना सोरेन ने ‘मंईयां सम्मान यात्रा’ के दौरान महिलाओं के बीच अपनी पहचान बनाई है। इसलिए पार्टी उन्हें महिला मोर्चा की कमान सौंपकर महिला वॉटर्स के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी। साथ ही चुनाव में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी, जिसे पार्टी नजरअंदाज नहीं कर सकती।
क्षेत्रीय दल की छवि से बाहर निकलना चाह रहा जेएमएम!
झामुमो अब क्षेत्रीय दल की छवि से बाहर निकल कर राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति बनाने में जुटा है। पार्टी अब अपना विस्तार झारखंड से बाहर दिल्ली, बंगाल, असम, छत्तीसगढ़ में भी करेगी।ऐसी चर्चा है कि इसे लेकर तैयारियां भी चल रही है। (JMM Convention) इस बार पार्टी के 13वें अधिवेशन में इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर भी फोकस करेगी। जानकारी के मुताबिक जेमएमएम 03 से 04 विधानसभा सीटें जीतने की कोशिश में है। ऐसे में पार्टी वहां 07 से 08 विधानसभा सीटों पर दावा ठोंकेगी। (JMM Convention)
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड – बिहार
ये भी पढ़ें : राज्यपाल संतोष गंगवार और CM हेमंत सोरेन ने IED विस्फोट में शहीद हुए जवान को दी श्रद्धांजलि