Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन से चार दिनों तक यानी 18 से 21 मार्च तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। राज्य में कहीं कहीं गर्म रात की स्थिति देखने को भी मिल सकती है। ये जानकारी मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने दी है। गौरतलब है कि राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 17 और 18 मार्च को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।(Jharkhand Weather)
इन जिलों में बारिश के आसार
19 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के अलावा दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बोकारो में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।(Jharkhand Weather) वहीं मार्च में ही चाईबासा का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है।
न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार
ये भी पढ़ें : हिन्दू त्योहारों पर हिंसा करके खलल डालना ट्रेंड बन गया है – बाबूलाल मरांडी