Jharkhand: थर्ड फ्रंट ने भी ठोंकी ताल, जल्द करेगा प्रत्याशियों की घोषणा

Jharkhand: Third Front also clapped, will announce candidates soon

झारखंड के लोकसभा चुनाव में थर्ड फ्रंट भी मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है। थर्ड फ्रंट झारखंड के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा बहुत जल्द करने वाला है। बता दें कि थर्ड फ्रंट में ग्यारह दल शामिल हैं और सभी अपने-अपने प्रत्याशियों के चयन करने में लगे हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रत्याशियों की घोषणा तीसरे मोर्चे के नेताओं द्वारा किया जाएगा।

थर्ड फ्रंट के प्रमुख  मीडिया प्रभारी पंकज मिश्र ने कहा कि अगले सप्ताह के प्रारंभ में रांची में एक संवाददाता सम्मेलन कर सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जायेगा। थर्ड फ्रंट पूरी मजबूती से लड़ेगा। एनडीए और इंडी  गठबंधन के बीच सीधे मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का माद्दा रखने की ताकत के साथ हमारे प्रत्याशी चुनाव में उतर रहे हैं।

पंकज मिश्रा ने कहा कि यह सच है कि हमारे संयोजक लालचंद महतो के आकस्मिक निधन से हमें मानसिकता आघात लगा है और हम थोड़े असहज हो गये हैं। मगर स्व. लालचंद महतो के सपनों और सोच को जीवंत रखने के लिए हम नयी ऊर्जा के साथ चुनावी समर में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्व लालचंद महतो की समरस समाज बनाने की सोच जिस पार्टी की होगी, थर्ड फ्रंट उसी पार्टी या घटक को अपना समर्थन देने पर विचार करेगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: नकली सोना गिरवी रख बैंक ऑफ इंडिया को लगाया 1.25 करोड़ का चूना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *