Banna Gupta Jharkhand: सुबोधकांत, रामटहल देखते रहे गये, टिकट ले उड़े बन्ना! वर्षों बाद रांची में बदलेगा कांग्रेस प्रत्याशी!

Jharkhand: Subodh Kant, Ramtahal kept watching, Banna took the ticket and flew away!

Banna Gupta Jharkhand: सूत्रों से खबर आ रही है कि झारखंड की सबसे चर्चित लोकसभा सीट रांची का टिकट कांग्रेस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को देने जा रही है। सूत्रों के अनुसार यह खबर पक्की है कि इस बार रांची में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदलने का फैसला लिया है। रांची से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे सुबोध कांत रांची से तीन बार सांसद रहे हैं।

झारखंड कां इंडी गठबंधन की आपसी खींचतान के कारण राज्य की कुछ सीटों पर कांग्रेस और झामुमो ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि सोमवार को कांग्रेस चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। इन सीटों में रांची सीट भी है। इस सीट पर सुबोधकांत सहाय को एक बार फिर से टिकट दिये जाने की चर्चा तो चल ही रही थी, लेकिन पिछले दिनों भाजपा से पांच बार सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में इस उम्मीद में शामिल हो गये कि टिकट उन्हें मिलेगा। लेकिन सुबोधकांत के साथ रामटहल चौधरी को निराश होना पड़ सकता है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम अचानक कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सामने आया और अब तो उनके नाम पर मुहर भी लगने जा रही है। दरअसल, कांग्रेस रांची सीट पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं चाहती। क्योंकि वह इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि अगर सुबोधकांत सहाय या भी रामटहल चौधरी को टिकट दिया जाता है तो फिर पार्टी में खींचतान शुरू हो सकता है। इससे बचने के लिए पार्टी यह कदम उठाने जा रही है।

रांची में कांग्रेस और भाजपा का रहा है वर्चस्व

रांची सीट पर कांग्रेस और भाजपा का ही वर्चस्व रहा है। कांग्रेस के प्रशांत कुमार घोष 1962, 1967 और 1971 में लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं. हालांकि 1962 में वह निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे। 1989, 2004 और 2009 में सुबोधकांत सहाय इस सीट से विजयी हुए थे। 2014 की मोदी लहर पर सवार होकर रामटहल चौधरी ने जोरदार वापसी की और सुबोधकांत सहाय को मात दे दी. इसके बाद 2019 के चुनाव में भी बीजेपी की जीत हुई थी. 2019 में संजय सेठ ने उन्हें 2 लाख 83 हजार 26 वोटों के बड़े मार्जिन से करारी मात दी थी। बीजेपी के रामटहल चौधरी 1991, 1996, 1998, 1999 और 2014 में 5 बार सांसद रह चुके हैं। अब बन्ना गुप्ता के कंधों पर कांग्रेस की प्रतिष्ठा होगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: IPL 2024: अकेला चना भांड़ नहीं फोड़ सकता! धोनी के तीन छक्के पड़ गये MI पर भारी!

Banna Gupta Jharkhand

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *