Jharkhand: रांची विश्‍वविद्यालय के ‘रीझ-रंग 2024 यूथ फेस्‍ट‘ में छात्रों ने अपने प्रदर्शन से सबों को रिझाया

Reejh Rang 2

ऐसे आयोजनों से हमारे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है – कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्‍हा

रांची विश्‍वविद्यालय में तीन दिवसीय इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल ‘रीझ रंग  2024’ का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। 9 फरवरी को आर्यभट्ट सभागार में कुलपति रांची विश्‍वविद्यालय प्रो. (डॉ.) अजीत कुमार सिन्‍हा ने रांची विश्‍वविद्यालय के सभी वरीय पदाधिकारियों तथा छात्र कलाकारों संग रीझ रंग यूथ फेस्टिवल का रंगारंग उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. सिन्‍हा ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे छात्रों को विकसित भारत 2024 के थीम पर सारे कार्यक्रम करने हैं ताकि वो आने वाले भविष्य के लिए चीजों को समझ कर काम कर सके।

उद्घाटन सत्र के बाद रांची विवि के विभिन्‍न पीजी विभागों, मारवाड़ी कॉलेज, आरएलसवाई, जेएन कॉलेज, गोस्‍नर कॉलेज, बेड़ो कॉलेज, डोरंडा  कॉलेज, योगदा व अन्‍य कॉलेजों  से आये छात्रों ने विभिन्‍न इवेंट्स में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस यूथ फेस्‍ट में विभन्‍न कॉलेजों के विजयी प्रतिभागी छात्रों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन्‍ किया है। पहले दिन आर्यभट्ट सभागार में डांस इवेंट में छात्रों ने अद्भुत समां बाधां। और झारखंड की विभिन्‍न नृत्‍य शैलियों की प्रस्तुति देकर सबों को अभिभूत कर दिया। वहीं पीएफए डिपार्टमेंट में पोस्‍टर मेकिंग, रंगोली मेंहदी जैसे इवेंट आयोजित हुये, आइएलस विभाग में संगीत की कई विधाओं की स्‍पर्द्धा आयोजित की गयी। संगीत के विभिन्‍न इवेंट्स में छात्रों ने अपने प्रदर्शन्‍ से जजों को बहुत प्रभावित किया। मास कॉम डिपार्टमेंट में काव्‍य पाठ, डिबेट तथा स्‍पॉट फोटोग्राफी इवेंट का आयोजन हुआ।जिसमें छात्रों ने बहुत ही अच्‍छी प्रस्‍तुति दी।

दस फरवरी को रीझ रंग यूथ फेस्‍ट क्विज, वन एक्‍ट प्‍ले,स्किट्स, माइम, मिमिक्री,स्‍पॉट पेंटिंग, कोलाज,क्‍ले मॉडलिंग, इंस्‍टालेशन जैसे इवेंट आयोजित किये जायेंगे।

रांची विश्‍वविद्यालय में आयोजित इस इंटर कॉलेज यूथ फेस्‍ट को सफलता से संपन्‍न कराने के लिये आरयू के वरीय पदाधिकारियों की छह सदस्‍यीय कल्‍चरल कोर कमिटी बनाई गयी है। साथ ही प्राध्‍यापकों की एक दस सदस्‍यीय समन्‍वयक टीम है जो सभी इवेंट्स को सुचारू रूप से आयोजित करा रही है।सभी इवेंट्स में  अनुभवी जजों की टीम है जो छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन का आकलन  कर रही है।

9 फरवरी से 11 फरवरी 2024  तक आयोजित इस यूथ फेस्टिवल में 11 इवेंट्स में कई स्‍पर्द्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डांस, गीत संगीत, पोस्टर मेकिंग, काव्‍य पाठ, कार्टूनिंग, स्‍पॉट फोटाग्राफी, क्‍ले मॉडलिंग, क्विज, डिबेट जैसे कई इवेंट आयोजित हो रहे हैं। यह सभी आयोजन आर्यभट्ट सभागार,  परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट डिपार्टमेंट,  मास कॉम तथा आइएलएस में आयोजित हो रहे हैं। इस यूथ फेस्‍ट के विजयी छात्रों की रांची विश्‍वविद्यालय की टीम इस्‍ट जोन यूथ फेस्टिवल में भाग लेने जायेगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गुमला में 3 लोगों की हत्या, जमीन विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष, एक गंभीर रूप से घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *