Jharkhand: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों को 15 जून तक बंद करने का आदेश

झारखंड के सभी जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण झारखंड स्कूली शिक्षा विभाग ने 15 जून तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, केजी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं 12 जून से 15 जून तक बंद रहेंगी। झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इससे पहले सभी स्कूलों की केजी से कक्षा 12 की क्लास सुबह 7 से 11:30 बजे तक चलाने का आदेश जारी किया था। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने माना NEET 2024 गड़बड़ियां हुईं, NTA से मांगा जवाब?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *