Jharkhand: इंडी गठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी ने भरा पर्चा, सीएम चम्पाई और कल्पना सोरेन रहे मौजूद

Jharkhand: Indi alliance candidate Joba Manjhi filed nomination

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी ने आज अपना नामांकन कर दिया। चाईबासा में उपायुक्त कार्यालय में जोबा मांझी के नामांकन के वक्त मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थे। जोबा मांझी झामुमो से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी हैं। सोमवार को जोबा मांझी को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने सिंबल प्रदान किया था। जोबा मांझी का नामांकन के समय झामुमो, कांग्रेस और राजद ने अपनी एकजुटता और ताकत दिखायी। नामांकन से पूर्व चाईबासा स्थित खुटकट्टी मैदान में जनसभा भी आयोजित की गयी। बता दें कि जोबा मांझी का सिंहभूम में एनडीए से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा से मुकाबला होगा। गीता कोड़ कुछ समय पहले कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: नामचीन कम्पनियों के मसाले और बेबी फूड खतरनाक? FSSAI लेगा एक्शन!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *