Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस से निलंबित आलोक दुबे, राजेश गुप्ता और लाल किशोरनाथ शाहदेव की हुई घर वापसी, फिर से कांग्रेस की करेंगे सेवा

Jharkhand Congress

Jharkhand Congress: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निलंबित वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता निलंबन मुक्त किये गये. रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी, गुलाम अहमद मीर के अनुमोदन उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता को सम्यक विचारोपरांत तत्काल प्रभाव से निलंबन मुक्त कर दिया गया है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने यह उम्मीद जतायी है कि पार्टी के उक्त तीनों वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी के विचार-धारा पर पूरी दृढ़ता से कार्य करेंगे. साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपना निष्ठापूर्ण योगदान देंगे. कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने यह जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: UGC NET Paper Leak Case – दिल्ली से CBI की टीम पहुंची नवादा, ग्रामीणों ने नकली समझ कर दिया हमला

Jharkhand Congress

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *