Jharkhand: रांची में इंडी गठबंधन के नेताओं का महा जुटान, करेंगे ‘उलगुलान’

Jharkhand: Big gathering of leaders of Indi alliance in Ranchi, will do 'Ulgulan'

झारखंड की राजधानी रांची में कई राजनीतिक कारणों को लेकर रविवार को प्रभात तारा मैदान में विपक्षी इंडी गठबंधन की पार्टियों का महाजुटान हो रहा है। गठबंधन की लगभग सभी पार्टियों के नेताओं का आना तय माना जा रहा है, मगर इस रैली में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी उपस्थित नहीं होंगी। आज की उलगुलान रैली के आयोजन के कई कारण गिनाये जा सकते हैं, जिसमें सर्वप्रथम है पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध। इसके बाद एक प्रमुख कारण है हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को राजनीतिक रूप से प्रोजेक्ट करना ताकि उनका मुख्यमंत्री बनाये जाने का रास्ता साफ हो सके। परन्तु इन कारणों के अतिरिक्त एक और महत्वपूर्ण कारण है। इस समय देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है। इसलिए इसे बड़ा चुनावी मंच भी माना जा सकता है। इस रैली में झारखंड के इंडी गठबंधन के सभी प्रत्याशी भी उपस्थित रहेंगे। यानी इन प्रत्याशियों को एक बड़ा मंच भी मिल जायेगा।

न्यौता के बाद भी नहीं रहीं ममता बनर्जी

इस रैली के लिए देश के सभी विपक्षी दलों को आमंत्रित किया गया है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी बुलावा भेजा गया, लेकिन पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी बड़े नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर जोड़ासांको के तृणमूल विधायक विवेक गुप्ता रैली में आ सकते हैं। बता दें कि इसी तरह की एक रैली जब दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को आयोजित की गयी थी तब भी ममता बनर्जी उसमें सम्मिलित नहीं हुई थीं। उस समय तृणमूल के राज्यसभा नेता डेरेक ओ ब्रायन ने उस बैठक में तृणमूल का प्रतिनिधित्व किया था। यह भी बता दें कि दिल्ली की रैली मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित की गयी थी।

विपक्ष के इन नेताओं के आने की सम्भावना

झामुमो द्वारा आयोजित उलगुलान महारैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू यादव, तेजस्वी यादव, फारूख अब्दुल्ला, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कल्पना सोरेन, उद्धव ठाकरे की प्रतिनिधि सुनीता चतुर्वेदी के आने की सम्भावना है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: वोटिंग के बाद BJP कैंडिडेट Sarvesh Singh का निधन, मुरादाबाद लोकसभा सीट पर दोबारा होगा चुनाव? क्या हैं विकल्प

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *