Jharkhan: रांची में सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास! लहराये गये फिलिस्तीनी झंडे, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand: Attempt to disturb harmony in Ranchi! Palestinian flags waved

एक तरफ पूरे देश में सौहार्द और भाईचारे का पर्व ईद मनायी जा रही है। पूरे  झारखंड में प्रकृति पर्व सरहुल की धूम मची है, लेकिन लगता है कि कुछ असामाजिक तत्वों को अमन-चैन नहीं भाता है। तभी तो कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ ऐसा किया जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ जाये, लेकिन रांची पुलिस प्रशासन की मुस्तौदी से ऐसा नहीं हो पाया। दरअसल, कुछ गैर अमन पसन्द युवक हरमू बाई-पास रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास फिलिस्तीन का झंडा हाथों में लेकर खड़े दिखे। इस घटना को लेकर सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फ़ुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: मानव एवं प्रकृति का है अन्योन्याश्रय संबंध! सरहुल महोत्सव में शामिल होकर राज्यपाल ने सुन्दर व्याख्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *