Jharkhand: गुमला में 3 लोगों की हत्या, जमीन विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष, एक गंभीर रूप से घायल

Jharkhand: 3 people murdered in Gumla, bloody conflict took place over land dispute

सिसई थाना क्षेत्र के पोटरों गांव में खूनी संघर्ष में 3 लोगों की जान चली गयी है।  इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वारदात की जानकारी मिलने के  बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि यह खूनी संघर्ष जमीन विवाद को लेकर हुआ था।

बताया जा रहा है कि टांगी से 3 लोगों को काट दिया गाया। उनकी मौत मौके पर ही हो गई। जबकि इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल की भी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

हत्या का आरोप नंदकिशोर साहू, सत्येंद्र साहू व शिव कुमार साहू पर  लगाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और तनाव व्याप्त है। घटना के बाद पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

खूनी संघर्ष में मारे गये लोग
  • मुन्ना साहू उम्र 63 वर्ष
  • नागेश्वर साहू उम्र 65 वर्ष
  • पवन साहू उम्र 35 वर्ष

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: धनबाद में ट्रेफिक रूल तोड़ने वालों के साथ गांधीगीरी, गुलाब देकर जागरूकता का संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *