Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष होंगे सीएम हेमंत सोरेन वहीं कार्यकारी अध्यक्ष कल्पना सोरेन बनेंगी. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को इसकी विधिवत घोषणा की जा सकती है. कल्पना सोरेन गांडेय से विधायक हैं और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी हैं.
कल्पना सोरेन की राजनीतिक पहचान
कल्पना सोरेन ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी राजनीतिक सूझबूझ का परिचय दिया. उन्होंने मुश्किल दिनों में झामुमो के संगठन को संभाला और लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व किया.
संगठन में बढ़ेगी भूमिका