प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात (Mann Ki Baat) रेडियो कार्यक्रम के 121वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को हुआ। अपने कार्यक्रम की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए इस हमले से मन में गहरी पीड़ा है। पीएम ने कहा,’ पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है। हमलों की तस्वीरें देख हर भारतीय का खून खौल रहा है। ये हमला आतंकियों की कायरता को दिखाता है।पीएम ने कहा (Mann Ki Baat) कि हमारे देश के लोगों में जो आक्रोश है, वो पूरी दुनिया में भी है। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सबने कड़ी निंदा की। पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमले के पीड़ितों को न्याय मिलेगा।
पीएम ने कहा, ‘पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक वाइब्रेंसी थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी। देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया।’
उन्होंने कहा (Mann Ki Baat) कि आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है।
पीएम मोदी ने (Mann Ki Baat) कहा कि मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- पुलिस
ये भी पढ़ें : झेलम का पानी छोड़ने से PoK में बाढ़, इमरजेंसी घोषित, दहशत में पाकिस्तान