हेमंत सरकार का आदेश- 15 अप्रैल तक सम्पत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करें सरकारी कर्मचारी

झारखंड की हेमंत सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की चल-अचल सम्पत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने की अतिम तिथि बढ़ा दी है। अब सरकारी कर्मचारियों-सेवकों को अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा 15 अप्रैल तक हर हाल में जारी कर देना है। एचएमआरएमएस पोर्टल पर सभी सरकारी सेवकों को अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करना है। बता दें कि इससे पहले 2024 की सम्पत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने के लिए सरकार के द्वारा 1 जनवरी से 28 फरवरी तक की समय सीमा निर्धारित थी। जिसे बढ़ाकर अब 15 अप्रैल कर दी गयी है। इस सम्बंध में कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: धोनी तो बस 25-30 रन… पर चेन्नई सुपर किंग्स का आगे क्या होगा?