एक और सियासी उलट फेर… BJP छोड़ RJD में शामिल हुये गिरिनाथ सिंह, चतरा से हो सकते हैं राजद उम्मीदवार

girinath singh

बीजेपी का दामन छोड़कर गिरिनाथ सिंह ने घर वापसी कर ली है। पटना स्थित राजद कार्यलय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। माना जा रहा है कि चतरा संसदीय सीट से पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है। चर्चा है कि गिरिनाथ सिंह ने भी इसी उम्मीद के साथ राजद में वापसी की है। गौरतलब है कि 30 मार्च को गिरिनाथ सिंह ने लालू यादव से राबड़ी आवास पर मुलाकात की थी। इससे बाद से चर्चा थी कि वो आरजेडी में वापसी करेंगे।

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने जाहिर की खुशी
आरजेडी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने गिरिनाथ सिंह की पार्टी में वापसी करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने उनका पार्टी में स्वागत किया है। संजय यादव ने कहा कि गिरिनाथ सिंह की वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि गिरिनाथ सिंह चतरा लोकसभा सीट से दावेदार थे। लेकिन बीजेपी ने उनकी जगह कालीचरण सिंह को उम्मीदार बनाया। जिसके बाद से गिरिनाथ सिंह बगावत के मूड में नजर आ रहे थे।

राजद के अध्यक्ष रह चुके हैं गिरिनाथ सिंह

एक वक्त में लालू यादव के बेहद करीब माने जाने वाले गिरिनाथ सिंह झारखंड में राजद के अध्यक्ष रह चुके हैं। लंबे समय तक राजद को उन्होंने झारखंड में सींचा है। बीजेपी में जाने के बावजूद लालू से गिरिनाथ का संबंध मधुर रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *