झारखंड विधानसभा में वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने पेश किया बजट

झारखंड सरकार में वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया है। रामेश्वर उरांव ने झारखंड 1 लाख 28 हजार 900 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।। अनुमान जताया जा रहा है कि कुल बजट का 75 प्रतिशत का हिस्सा विकास योजनाओं पर खर्च होगा। बजट में अबुआ योजना, 125 यूनिट मुफ्त बिजली और किसानों की कर्ज माफी का दायरा बढ़ाया गया है। राज्य में फिलहाल 100 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना लागू है। झारखंड की चम्पाई सोरेन सरकार ने जो बजट पेश किया है, उसकी पहले ही कैबिनेट की सहमति मिल चुकी है। योजनाएं अगले वित्तीय वर्ष से प्रभावी होंगी।

चुनावी साल में वित्तमंत्री ने की कई घोषणाएं
  • 4 वर्षों में झारखंड की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई
  • राजकोषीय घाटा नियंत्रित किया गया
  • पिछले बजट से 10 प्रतिशत इजाफा
  • गरीबों, किसानों, मजदूरों से जुड़ा बजट
  • राजस्व आय में 11.8 प्रतिशत की वृद्धि
  • राजस्व आय 53,500 करोड़ रुपये होने का अनुमान
  • आर्थिक विकास दर 7.7 प्रतिशत होने का अनुमान
  • सरकार का उद्देश्य किसानों के ऋण माफ करना है
  • किसानों का 2 लाख रुपये तक का ऋण माफ करना है
  • 50 हजार रुपये रुपये से बढ़ा कर 2 लाख रुपये किया गया
  • स्थापना और योजना व्यय व्यय 2024-25 में 38.62% प्रस्तावित
  • राजकोषीय घाटा 9 हजार 500 करोड़ होने का अनुमान
  • सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का अपना भवन होगा
  • पूंजीगत व्यय 37 हजार 68 करोड़ रुपये प्रस्तावित
  • राजस्व व्यय के लिए 91 हजार 832 करोड़ प्रस्तावित
  • 2024-25 के लिए 28 हजार 475 करोड़ पूंजीगत परिव्यय का अनुमान
  • 2030 तक 10 ट्रिलियन रुपये अर्थव्यवस्था का लक्ष्य
  • कृषि क्षेत्र के लिए 4066 करोड़ का बजट
  • पाइप लाइन से सिंचाई योजना की शुरुआत
  • सावित्री फुले बाई योजना पर विशेष ध्यान
  • 2027-28 तक 20 लाख अबुआ आवास का निर्माण

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  कांग्रेस की आज DMK के साथ हो सकती है सीटों की शेयरिंग, तो BJP को भी मिल गया तमिलनाडु में साथी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *