झारखंड में जेल भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं! जेल में सामूहिक दुष्कर्म, अबॉर्शन भी कराया गया!

Even jails in Jharkhand are not safe for women! Gang rape in jail!

झारखंड के खूंटी जिले से जो खबर आयी है, उससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या झारखंड की जेल भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं? यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि खूंटी जेल में बंद एक महिला बंदी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिख कर जेल के दो दो कर्मचारियों पर बेहद संगीन और गंभीर आरोप लगाया है। महिला बंदी ने इन दोनों कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद जब यह महिला गर्भवती हो गयी तो फिर उसका अबॉर्शन करवा दिया गया।

महिला बंदी ने आरोप लगाया कि जेल के कर्मचारी उसे पत्र नहीं लिखने देते, इसलिए रिहा होने के बाद उसने पत्र लिखा है। जानकारी के मुताबिक, महिला लुधियाना की रहने वाली है, लेकिन पुश्तैनी घर खूंटी में ही है। पुलिस ने उसे अफीम तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि जेल के दोनों कर्मचारियों ने छोड़ने का प्रलोभन देकर एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई, तो पहले उसे जान से मारने व जेल में ही सड़ा देने की धमकी दी गई। फिर अबॉर्शन करा दिया गया।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: कोविशील्ड की ही तरह कोवैक्सीन का भी साइड इफेक्ट आया सामने युवा लड़कियों को ज्यादा खतरा!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *