अनुराग गुप्ता (भापुसे), महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ झारखण्ड सेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, द.छो. प्रक्षेत्र, रॉची, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड राँची, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एसटीएफ), झारखण्ड रॉची, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), सीआरपीएफ चाईबासा, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला अन्तर्गत वर्तमान में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की गयी।
संचालित अभियान की वस्तुस्थिति एवं क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही कोबरा, सीआरपीएफ, झारखण्ड जगुआर एवं चाईबासा पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान में सम्मलित सभी सुरक्षा बलों एवं जवानों से महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, महोदय के द्वारा वार्तालाप की गयी एवं नक्सल विरोधी अभियान हेतु उनकी हौसला अफजाई तथा मनोबल को बढ़ाया गया। अभियान को और कारगर तरीके से संचालित करने के संबंध में विभिन्न प्रकार के दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ संचालित नक्सल विरोधी अभियान को और प्रखर बनाने तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिया गया।
इस समीक्षा में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड रॉची के साथ साकेत कुमार सिंह (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, सीआपीएफ झारखण्ड सेक्टर, अखिलेश झा (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, द.छो. प्रक्षेत्र, रांची, अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड रॉची, अनूप बिरथरे (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एसटीएफ), झारखण्ड रॉची, पूरन सिंह रन सत्तू, पुलिस उप-महानिरीक्षक (परिचालन), सीआरपीएफ चाईबासा, आशुतोष शेखर (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: झारखण्ड को पीछे ले जाने की कोशिश को हमने रोका, झामुमो महाधिवेशन में बोले सीएम हेमंत