जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता Champai Soren चम्पई सोरेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण बुधवार देर रात टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH), जमशेदपुर में भर्ती कराया गया। परिजनों द्वारा उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार चम्पई सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत को लेकर किसी प्रकार की चिंता की बात नहीं है और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय देखरेख प्रदान की जा रही है।
परिजनों ने भी बताया कि स्वास्थ्य में कुछ असुविधा महसूस होने के बाद एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
परिजनों ने भी बताया कि स्वास्थ्य में कुछ असुविधा महसूस होने के बाद एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
गौरतलब है कि चम्पई सोरेन झारखंड की राजनीति के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।