अखिल भारतीय डाक एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन के सर्किल सचिव श्री ओम प्रकाश चौधरी ने मंगलवार को मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री संजीव रंजन एवं निदेशक डाक सेवाएं श्री आर. वी. चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह बैठक डोरंडा परिमंडलीय कार्यालय, डोरंडा में सुबह 11 बजे आयोजित की गई।

 

मुलाकात के दौरान एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से पदोन्नति प्रक्रिया, आरक्षण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कर्मचारियों से संबंधित अन्य मुद्दों के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

सर्किल सचिव श्री ओम प्रकाश चौधरी ने कर्मचारियों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री संजीव रंजन ने सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों पर विभाग गंभीरता से विचार करेगा।

 

बैठक में सर्किल उपाध्यक्ष जितेंद्र कच्छप और सर्किल ट्रेजर सत्यवीर सिंह भी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने प्रशासन की सकारात्मक सोच और सौहार्दपूर्ण रवैये की सराहना की।

 

बैठक हर्ष एवं संतोषपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।