चाईबासा: मोटर साइकिल से गांव –गांव घूम कर मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को चाईबासा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक चाईबासा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक बुलेट मोटरसाईकिल से तीन अपराधकर्मी विगत कुछ दिनों से भ्रमणशील है जो रात्रि में घुम घुमकर गाँव में सो रहे लोगों के घर में घुसकर मोबाईल चोरी करते हैं। लोगों से सम्पर्क कर चोरी किये गये मोबाईल को कम दानों पर बिक्री कर देते हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम- गितिलिपी मोड़ के पास एक बुलेट मोटरसाईकिल पर सवार तीन लोगों को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों से नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना अपना नाम अमन निषाद (बुलेट चालक) सुरेन्द्र सुण्डी एवं हिमांशु पिंगुवा बताया। उक्त तीनो व्यक्तियों का तलाशी लेने पर कुल 7 मोबाईल बरामद किया गया। बरामद मोबाईल के बारे में पुछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि ये विगत दो दिन पूर्व झीकपानी थाना अन्तर्गत ग्राम- रघुनाथपुर एवं इचापुर से रात्रि में घर में घुसकर मोबाईल चोरी किये हैं तत्पश्चात् पकड़ाये तीनों अपराधकर्मियों को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधकर्मी अमन निषाद का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। निषाद 25 मार्च 2026 को ही जेल से निकला है। साथ ही गिरफ्तार अपराधकर्मी हिमांशु पिंगुवा का भी पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार तीनो अपराधकर्मियो ने इस कांड में अपनी-अपनी संलिप्ता स्वीकार किये हैं। विशेष छापामारी दल में बहामन टुटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा, विनोद कुमार, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना चाईबासा, नरहरि सिंह मुण्डा, मुफ्फसिल थाना चाईबासा, मुफ्फसिल थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।
रिपोर्ट: राहुल शर्मा