• India
Teacher Murder Case, Chaibasa News, Tonto Police Action, Crime News Jharkhand, Suspects Arrested, Opium Dispute, Tribal Area Crime, Breaking News, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news | झारखंड
झारखंड

चाईबासा में पारा शिक्षक की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार

चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में पारा शिक्षक मुकरु देवगम की पत्थर और डंडे से हत्या। पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को जंगल से गिरफ्तार किया।

Label

चाईबासा। टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी बाजार टांड में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। अज्ञात अपराधियों ने पारा शिक्षक मुकरु देवगम (उम्र 50 वर्ष) की पत्थर से कुचलकर और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी गांव के मुण्डा पुरनापानी द्वारा पुलिस को दी गई।

मृतक मूल रूप से पुरना चाईबासा, टोला बारी पोखरी (थाना मुफ्फसिल) का निवासी था तथा सुन्डी सुरनियां में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।


एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन

सूचना मिलते ही चाईबासा पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। एसपी के आदेश पर अनु.पु.पदा. जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मौके पर गहन जांच-पड़ताल शुरू हुई। कांड के उद्भेदन के लिए त्वरित अभियान चलाया गया।


जंगल में छिपे मिले आरोपी, तकनीकी इनपुट ने तोड़ी गुत्थी

हत्या के बाद आरोपी आसपास के बीहड़ जंगलों में भागकर छिप गए थे। हालांकि तकनीकी शाखा की प्रभावी सहायता से पुलिस ने मात्र 24 घंटे में मामला सुलझा लिया

30 नवंबर को पुलिस ने ग्राम केजरा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि हड़िया/रासी पीने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने के बाद तीनों ने मिलकर शिक्षक मुकरु देवगम पर पत्थरों और डंडों से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनाक्रम में प्रयुक्त वस्तुएं और घटनाकालीन कपड़े बरामद किए।


गिरफ्तार आरोपी

  1. सोमा सुन्डी, उम्र 25 वर्ष, निवासी: पुरनापानी, थाना टोंटो

  2. सीनू गौड़, उम्र 20 वर्ष, निवासी: पुरनापानी, टोला गोताम्पी (नन्दीगुटू)

  3. मंगल कारोवा, उम्र 20 वर्ष, निवासी: पेरतोल, टोला गुटुबासा


जब्त सामान

  • खून लगा पत्थर

  • खून लगा लकड़ी का डंडा/कुंदा

  • खून सनी कंकड़-मिट्टी

  • आरोपियों के घटनाकालीन कपड़े


छापामारी दल में शामिल अधिकारी

  • अनुपु.पदा. राफाएल मुर्मू (जगन्नाथपुर)

  • पुअनि सुकुमार हेम्ब्रम (थाना प्रभारी, टोंटो)

  • पुअनि राकीन रंजन मिश्रा

  • पुअनि रणधीर कुमार

  • पुअनि सिवास्टीयन मुर्मू

  • हवलदार अशोक झा

  • आ. ललित केरोबिन बाड़ा (193)

  • आ. रतिया उरांव (564) – टोंटो थाना रिजर्व गार्ड

You can share this post!

Comments

Leave Comments