रांची के अरगोड़ा स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट निवासी मर्चेंट नेवी कैप्टन राकेश रंजन सिंह की फारस की खाड़ी में मौत हो गई। उनका शव अब तक भारत नहीं पहुंच सका है, जिससे परिजन गहरे सदमे में हैं।
जहाज पर आया हार्ट अटैक
जानकारी के अनुसार, कैप्टन राकेश रंजन सिंह दुबई से तेल लेकर भारत लौट रहे थे। इसी दौरान फारस की खाड़ी में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें जहाज पर ही हार्ट अटैक आ गया।
18 मार्च को उनकी मौत हो गई।
क्षेत्रीय तनाव से प्रभावित हुई यात्रा
बताया जा रहा है कि फारस की खाड़ी में ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के कारण उनकी यात्रा प्रभावित हुई थी, जिससे स्थिति और जटिल हो गई।
शव वापसी के लिए प्रयास जारी
शव को जल्द भारत लाने के लिए संजय सेठ प्रयासरत हैं। उन्होंने इस मामले में विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है, ताकि प्रक्रिया को तेज किया जा सके।
घर में पसरा मातम
इधर, रांची स्थित उनके घर में मातम का माहौल है। पत्नी रंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और रिश्तेदार लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं और सभी को शव के आने का इंतजार है।
परिवार के लोग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संपर्क में हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही कैप्टन का पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।