हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह ऑस्कर 2026 (98वें एकेडमी अवॉर्ड्स) का आयोजन लॉस एंजिल्स के मशहूर डॉल्बी थिएटर में किया गया। इस भव्य समारोह में दुनियाभर के फिल्म सितारे रेड कार्पेट पर नजर आए और ग्लैमर का शानदार नजारा देखने को मिला।
इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स को लगातार दूसरे साल कॉमेडियन कोनन ओ'ब्रायन ने होस्ट किया। वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी समारोह में अवॉर्ड प्रेजेंट कर भारत का प्रतिनिधित्व किया।
इस बार ‘One Battle After Another’ और ‘Sinners’ फिल्मों का दबदबा देखने को मिला। दोनों फिल्मों ने कई कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर ऑस्कर 2026 में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
‘One Battle After Another’ ने जीते 6 अवॉर्ड
फिल्म ‘One Battle After Another’ को इस साल कुल 13 नॉमिनेशन मिले थे। इनमें से इस फिल्म ने 6 कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर बड़ी सफलता हासिल की।
इस फिल्म ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग जैसे महत्वपूर्ण अवॉर्ड अपने नाम किए।
‘Sinners’ को मिले 16 नॉमिनेशन
वहीं फिल्म ‘Sinners’ को इस साल सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशन मिले थे। इस फिल्म ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 अवॉर्ड अपने नाम किए।
फिल्म के लिए माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि रयान कूगलर को बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का सम्मान दिया गया।
रेड कार्पेट पर सितारों का ग्लैमरस अंदाज
ऑस्कर अवॉर्ड्स का रेड कार्पेट हमेशा से चर्चा में रहता है और इस साल भी दुनिया भर के बड़े फिल्म सितारे यहां अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में नजर आए।
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी ने भारतीय दर्शकों का खास ध्यान खींचा। उन्होंने समारोह में एक अवॉर्ड भी प्रेजेंट किया।
Oscar Awards 2026 Winners List
बेस्ट एक्टर: माइकल बी जॉर्डन – Sinners
बेस्ट एक्ट्रेस: जेसी बकले – Hamnet
बेस्ट फिल्म: One Battle After Another
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: शॉन पेन – One Battle After Another
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एमी मैडिगन – Weapons
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: रयान कूगलर – Sinners
बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले: पॉल थॉमस एंडरसन – One Battle After Another
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: K-Pop Demon Hunters
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: The Girl Who Cried Pearls
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: केट हॉली – Frankenstein
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग: Frankenstein
बेस्ट कास्टिंग: कैसेंड्रा कुलुकुंडिस – One Battle After Another
बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म: The Singers और Two People Exchanging Saliva (टाई)
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म: All the Empty Rooms
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर: Mr. Nobody Against Putin
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: Frankenstein
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: Avatar: Fire and Ash
बेस्ट साउंड: F1
बेस्ट फिल्म एडिटिंग: एंडी जर्गेन्सन – One Battle After Another
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: ऑटम डुरल्ड अर्कापॉ – Sinners
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग: Golden – K-Pop Demon Hunters
बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन – One Battle After Another
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म: Sentimental Value